Facebook
Twitter
Youtube

देविका सोसाइटी में सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा का हुआ आयोजन, अपने क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप, विचार गोष्ठी में पूर्व DM बीएन सिंह ने सामाजिक कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा | Noida |, Rajeev Rai SDM Dadri on arrest of a builder, having pending dues of 104 crores, Noida builder arrested for ₹66 crore dues, Builder Arrested For Non-Payment Of Rs. 104 Crores, Two 3C sites ‘seized’ in Noida for Rs 34cr Lotus Panache default, Builder fails to pay Rs 250 crore to Noida, detained, Noida: District admn recovers encroached land in Dadri; DM assures support to farmers for Jewar land, Dadri and half of collectorate get solar power, Amrapali Group CEO Rithik Sinha Arrested In Noida, Defaulter realtor 3C's director arrested after dramatic chase: Official, Noida administration arrests 3C's director after a dramatic chase, Noida builder arrested for ₹66 crore dues, Noida International Airport in Jewar set to boost tourism, create jobs, Big update on Noida International Airport | Details Inside, आज की सबसे बड़ी खबर : जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानों की तारीख मुकर्रर, वक्त से पहले पूरा होगा निर्माण

बी. एन. सिंह के बारे में फैन क्लब का विचार

ब्रजेश नारायण सिंह उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी है जिन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सकारात्मक दायित्व निभाया | उन्होंने कृषि मन्त्रालय, भारत सरकार, भूतल परिवाहन मन्त्रालय, भारत सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् तथा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर बनने से पूर्व कार्य किया | बी. एन. सिंह ०३ वर्ष तक (वर्ष २०१७ से २०२०) गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी रहे एवं उसके पश्चात् अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में तैनात रहे |

बी. एन. सिंह अपने प्रशासनिक क्षमता के साथ दिए गए दायित्वों में सकारात्मक परिवर्तन के लिए जाने जाते हैं |

बी. एन. सिंह के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों में जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर का दायित्व रहा है | गौतमबुद्ध नगर उ० प्र० का शो -विन्डो है जिसमे नोएडा ग्रेटर नोएडा, दादरी एवं जेवर क्षेत्र आते हैं | जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने यह महसूस किया कि गौतमबुद्ध नगर आधुनिक शहरी विचारधारा एवं प्रबुद्ध ग्रामीण समाज का मिश्रण है , जो रास्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | यह सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से अत्यन्त ही परिवर्तनशील क्षेत्र है | यहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों की जनहित से सम्बंधित समस्याएँ मात्रात्मक एवं गुणात्मक स्तरों पर बहुत तेजी से बढ़ रही हैं | इन चुनौतियों को समझते हुए श्री सिंह ने जिलाधिकारी के रूप में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण समस्याओं को समझने एवं उनका गुणात्मक हल निकालने में एक महवपूर्ण भूमिका निभायी है | उनका प्रयास विकास एवं कानून व्यवस्था (पुलिस कमिशनरेट के आने से पूर्व जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अन्तिम अधिकारी रहे) दोनों में ही सर्वोत्तम स्तिथि को प्राप्त करने के क्रम में रहा | मूल रूप में उनकी सोंच यह रही कि गौतमबुद्ध नगर को केवल उ० प्र० ही नहीं, वरन देश के एक महत्वपूर्ण शो -विन्डो के रूप में स्थापित होना चाहिए और इसके लिए अपने प्रशासनिक दायित्वों का सही प्रयास गुणात्मक रूप से होना चाहिए | श्री सिंह की कार्यपद्धति पारदर्शी रही एवं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शांतिपूर्ण तरीके से एक अच्छे प्रशासनिक व्यवस्था, जिसमें विकास के प्रोजेक्टस को तेज गति दिया जा सके, से ही सम्बंधित रही |

फैन क्लब में शामिल हों

बी.

एन.

सिंह